विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2014

भारतीय ओलिंपिक संघ से बैन हटा, तिरंगे के साथ खेल सकेंगे खिलाड़ी

फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ ने भारतीय ओलिंपिक संघ पर लगा बैन हटा लिया है। अब भारतीय खिलाड़ी तिरंगे के साथ खेल सकेंगे। दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ पर यह बैन लगा था। भारतीय ओलिंपिक संघ के चुनावों के बाद इस बैन को हटा लिया गया है।

भारत के ओलिंपिक अभियान में वापसी के लिए रास्ता तभी साफ हो गया था जब 14 महीने के प्रतिबंध के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ ने अपने चुनाव कराए, जिसमें एन रामचंद्रन को अध्यक्ष चुना गया।

इससे पहले सोची शीतकालीन ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत को शर्मसार होना पड़ा था, क्योंकि इन खेलों में हिस्सा लेने गए देश के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय ध्वज के बिना ही इसमें शामिल हुए।

भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने नैतिक और प्रशासनिक कारणों से निलंबित किया हुआ था, जिससे भारत के लूज खिलाड़ी शिवा केशवन, एलपाइन स्कायर हिमांशु ठाकुर और क्रॉस कंट्री स्कॉयर नदीम इकबाल ने तिरंगे की बजाए आईओसी ध्वज के तले उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय ओलिंपिक संघ, आईओए, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ, आईओसी, Indian Olympics Association, IOA, IOC, International Olympic Committee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com