विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2013

महिला ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करूंगी : सानिया मिर्जा

महिला ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करूंगी : सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा का फाइल फोटो
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 2013 में पांच युगल खिताब जीतने के बाद मौजूदा वर्ष को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 2013 में पांच युगल खिताब जीतने के बाद मौजूदा वर्ष को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ में से एक करार दिया और उम्मीद जताई कि आगामी वर्षों में वह और अधिक ग्रैंडस्लैम जीतेंगी और एक दिन दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनेंगी।

शहर के बाहरी हिस्से में अपनी टेनिस अकादमी में सानिया ने संवाददाताओं से कहा, लोग एक टूर्नामेंट जीतते हैं और कहते हैं कि यह साल उनके लिए अच्छा रहा। इसलिए मैं काफी खुश हूं। मेरे मुख्य लक्ष्य में से एक ग्रैंडस्लैम जीतने का प्रयास करना है। मैं और अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश करूंगी। साथ ही महिला ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश भी करूंगी।

उन्होंने कहा, हम इसी के लिए खेलते हैं। शायद यही एक लक्ष्य है, जो मैं अपने लिए तय कर सकती हूं। सानिया ने अपना हालिया खिताब चाइना ओपन के महिला युगल में जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर जीता था।

उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहती रही हूं कि जब मैं खेल रही होती हूं और अपने लिए लक्ष्य तय करती हूं तो मैं चोटिल हो जाती हूं। इसलिए मैंने अपने सामने लक्ष्य रखना बंद कर दिया।

सानिया ने कहा, अगर कोई साल की शुरुआत में मुझे कहता कि मैं इस साल पांच टूर्नामेंट जीतने वाली हूं तो मैं इसे खुशी से स्वीकार कर लेती। सानिया ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी उम्मीद करती हैं कि निकट भविष्य में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनें।

उन्होंने कहा, भगवान ने चाहा तो एक दिन ऐसा होगा। मेरा लक्ष्य है कि मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के लिए कोशिश करूं। हम इसी के लिए खेलते हैं। उम्मीद करती हूं कि निकट भविष्य में मैं ऐसा करने में सफल रहूंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, महिला ग्रैंडस्लैम, Sania Mirza, Women Grand Slam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com