जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप 'बी' के एक मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चटगांव:
जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत सोमवार को खेले गए ग्रुप 'बी' के एक मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से हरा दिया। नीदरलैंड्स की ओर से जीत के लिए रखे गए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सह मेजबान बांग्लादेश की टीम ने 41.2 आवरों में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने नाबाद 73 रन बनाए। नीदरलैंड्स की ओर से टॉम कूपर ने दो विकेट झटके जबकि मुद्दसर बुखारी और पीटर बोरेन के खाते में एक-एक विकेट गया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 46.2 ओवरों में 160 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। नीदरलैंड्स की ओर से रेयान टेन डोशेट ने 71 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। बांग्लादेश की ओर से अब्दुल रज्जाक ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि शाकिब अल हसन, रुबेल हुसैन और सुहरावादी शुवो के खाते में एक-एक विकेट गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नीदरलैंड्स, टॉस, बल्लेबाजी