विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2016

सिंधु का नाम भूले हरियाणा के सीएम खट्टर, सिल्‍वर मेडलिस्‍ट शटलर को कर्नाटक की बताया..

सिंधु का नाम भूले हरियाणा के सीएम खट्टर, सिल्‍वर मेडलिस्‍ट शटलर को कर्नाटक की बताया..
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)
  • महिला रेसलर साक्षी मलिक को ढाई करोड़ का चेक दिया
  • सिंधु के लिए भी 50 लाख रुपए के पुरस्‍कार की घोषणा की
  • साक्षी के गांव के लिए खेल नर्सरी व स्‍टेडियम की घोषणा की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोहतक.: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को रियो ओलिंपिक की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट पीवी सिंधु का पूरा नाम भूल गए और उन्होंने भूलवश उसे कर्नाटक की भी कह डाला.

खट्टर ने कहा, ‘यह हमारे लिये गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी दो बेटियों ने रक्षाबंधन के पर्व पर दो मेडल जीते. हरियाणा की साक्षी मलिक और सिंधु (दूसरों से पूछने लगे कि उसका नाम क्या है)कर्नाटक की पीवी सिंधु (सिंधु हैदराबाद की हैं).’ खट्टर यहां हरियाणा सरकार द्वारा ओलिंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साक्षी मलिक के स्वागत सम्मान समारोह के दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों के समक्ष भाषण दे रहे थे. साक्षी रियो डि जेनेरो से आज सुबह रोहतक के निकट बहादुरगढ़ पहुंचीं और यहीं पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

खट्टर सरकार ने हैदराबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु के लिये भी 50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है. बहादुरगढ़ में 11 मिनट के भाषण के दौरान खट्टर ने यह भी कहा कि उनकी सरकार उन एथलीटों की पहचान करेगी और मदद करेगी जिन्होंने हरियाणा में पुलिसकर्मियों की भर्ती के दौरान अच्छा समय निकाला है.

खट्टर को पहले साक्षी मलिक को रोहतक स्थित उनके गांव मोखरा खास में सम्मानित करना था लेकिन बाद में बहादुरगढ़ में ही सम्मानित करने का फैसला किया गया. उनके साथ उनके वरिष्ठ कैबिनेट साथी कप्तान अभिमन्यु और ओपी धनकड़ इस स्टार पहलवान के स्वागत के लिये मौजूद थे. सम्मान समारोह में साक्षी को मुख्यमंत्री ने 2.5 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने इस 23 वर्षीय पहलवान के दोनों कोचों के लिये भी 10-10 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की. इसके अलावा साक्षी के गांव के लिये खेल नर्सरी और स्टेडियम की भी घोषणा की. साक्षी को नरेंद्र मोदी सरकार के ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के लिये हरियाणा का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, मुख्‍यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर, साक्षी मलिक, सम्‍मान, Haryana, CM, Manohar Lal Khattar, Sakshi Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com