प्रतीकात्मक फोटो
- हरदीप को तुर्की के सेंक इलदेम ने 2-1 से हराया
- इससे पहले, रविंदर खत्री भी अपना मुकाबला हार चुके हैं
- ग्रीको रोमन वर्ग में भारत के दो पहलवान मुकाबले में उतरे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक के कुश्ती के ग्रीको रोमन वर्ग में भारत के लिए दूसरा मुकाबला भी निराशा से भरा रहा. कुश्ती इवेंट के 98 किग्रा वर्ग में भारत के हरदीप को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय पहलवान को तुर्की के सेंक इलदेम ने 2-1 से पराजित किया.
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भारत के रविंदर खत्री भी ग्रीको रोमन वर्ग की 85 किग्रा स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे. खत्री को शुरुआती मुकाबले में ही हंगरी के विक्टर लोरिंज के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. हंगरी के खिलाड़ी ने भारत के 24 वर्षीय खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया.
खत्री इससे पहले ओलंपिक में जगह बनाने के मामले में भाग्यशाली रहे थे क्योंकि कजाखस्तान में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी किर्गिस्तान के केनझीव झनारबेक डोप परीक्षण में विफल रहे थे. एथेंस ओलंपिक 2004 में मौसम खत्री के क्वालीफाई करने के बाद यह पहला मौका था जब भारत के दो ग्रीको रोमन पहलवानों ने ओलंपिक कोटा हासिल किया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, कुश्ती, हरदीप सिंह, ग्रीको रोमन, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Wrestling, Hardeep, Greco-Roman