रोनाल्डीन्हो (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो:
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो ने विश्व भर के पैरालंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में अपना एक संगीत वीडियो जारी किया है. वह इस वीडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाने का शीर्षक 'आई एम फ्रॉर्म द वर्ल्ड, अ विनर' है. इंस्टाग्राम पर मंगलवार को आने के बाद इसे दस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं."
रोन्लाडीन्हो सात से 18 सिंतबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों के ब्रांड एम्बेसडर हैं. उन्होंने ब्राजील के प्रसिद्ध संगीतकार झामा और पाब्लो लुइज के साथ-साथ इस गाने को गाया है.
ब्राजील की पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पारसंस ने प्रशंसकों को अपने साथ जोड़ने की इस पहल की प्रशंसा की है. साथ ही कहा है कि ब्राजील इन खेलों में पदक तालिका में शीर्ष पांच में रहेगा.
उन्होंने मंगलवार को कहा, "जब रोनाल्डीन्हो ने हमसे बात की और इस गाने को दिखाया, उसी वक्त हमने पाया की यह पैरालम्पिक खिलाड़ियों की भावना को प्रदर्शित करता है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रोनाल्डीन्हो, रियो पैरालिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Ronaldinho, Rio Olympics, Rio Paralympics, Paralympics, Paralympics 2016