विज्ञापन
This Article is From May 27, 2015

भ्रष्टाचार के आरोप में फीफा के उपाध्यक्ष सहित छह अधिकारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में फीफा के उपाध्यक्ष सहित छह अधिकारी गिरफ्तार
नई दिल्ली: फुटबॉल को चलाने वाली संस्था फीफा में घमासान मचा हुआ है। भ्रष्टाचार के आरोप में फीफा के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें फीफा के उपाध्यक्ष जेफरी वेब भी शामिल हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुरोध पर स्वीट्जरलैंड की पुलिस ने इन्हें ज्यूरिख के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इन अधिकारियों पर एफबीआई ने 1990 से आज तक अरबों रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है। ये लोग यूनाइटेड स्टेट्स और लैटिन अमेरिका में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान मीडिया, मार्केटिंग और स्पॉनशरशिप में घपला करते रहे हैं।

शुक्रवार को फीफा के अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। फीफा के मौजूदा अध्यक्ष सेप ब्लैटर पांचवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सेप ब्लैटर पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है। चुनाव में उनके सामने हैं जॉर्डन के रॉयल प्रिंस अली बिन अल-हुसैन।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फीफा, फीफा के अधिकारी गिरफ्तार, FIFA, Fifa Corruption Charges, Senior Officials Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com