विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2011

गफ ने कहा, जोरदार वापसी करेगा इंग्लैंड

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज डरेन गफ का मानना है कि उनके देश की टीम आईसीसी विश्व कप में जोरदार वापसी करते हुए खिताब का दावेदार बनी रहेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डरेन गफ का मानना है कि ग्रुप मैच में आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बावजूद उनके देश की टीम आईसीसी विश्व कप में जोरदार वापसी करते हुए खिताब का दावेदार बनी रहेगी।  अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराने के बाद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शानदार टाई मैच खेला था लेकिन इसके बाद तीसरे मुकाबले में उसे बेंगलुरू में आयरलैंड के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था।वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' ने गफ के हवाले से लिखा है, "विश्व कप में ग्रुप स्तर को पार करना हमारे लिए कभी समस्या नहीं रही है। क्वार्टर फाइनल में हमारा प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए।" "हमारी बल्लेबाजी अच्छी है। यह काफी सकारात्मक बात है कि भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर हम 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल हो रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम आयरलैंड के हाथों मिली निराशा को भूलकर आगे का सफर सफलतापूर्वक जारी रखेगी।" गफ ने हालांकि यह भी कहा कि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उनकी टीम को हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, खासतौर पर गेंदबाजों को मैच जिताने के लिए आगे आने होगा। बकौल गफ, " हमारे गेंदबाजों को बल्लेबाजों की तरह प्रेरणादायी प्रदर्शन करना होगा। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड से भारत में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्पिनरों के लिए भारतीय पिचों पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है, लिहाजा तेज गेंदबाजों को ही आगे आकर मैच जिताऊ प्रदर्शन करना होगा।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड टीम, खिताब, दावेदार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com