विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2015

नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को हराकर महिला हॉकी का खिताब जीता

नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को हराकर महिला हॉकी का खिताब जीता
एंटवर्प (बेल्जियम): विश्व और ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड ने फाइनल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स का खिताब जीता।

नीदरलैंड की टीम ने एलेन हूग के खेल समाप्त होने से तीन मिनट पहले किए गए मैदानी गोल के दम पर खिताब अपने नाम किया। कोरिया ने इससे पहले विश्व की शीर्ष रैंकिंग टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। कोरियाई टीम ने 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त हासिल की।

कप्तान किम जोंग इयुन का पेनल्टी कॉर्नर पर लगाया गया शॉट किम बो मी ने डिफलेक्ट करके गोल में पहुंचाया। नीदरलैंड ने अच्छी वापसी की, लेकिन उसने सात पेनल्टी कॉर्नर भी बर्बाद किए। आखिर में 44वें मिनट में काइया वान मासाक्केर ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही गोल करने अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

नीदरलैंड के लिए निर्णायक गोल 57वें मिनट में हूग ने किया, जिसके बाद कोरिया ने बराबरी के लिए काफी कोशिश की, लेकिन उनके पास समय नहीं था। नीदरलैंड ने इसके बाद अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी थी।

इससे पहले विश्व कप रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मैच में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। न्यूजीलैंड ने लीग चरण के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी वर्ल्ड लीग, विश्व हॉकी, महिला हॉकी, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, Hockey World League, World Hockey, South Korea, Netherlands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com