विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2014

दुबई ओपन : बोपन्ना-कुरैशी ने क्वार्टर फाइनल में भूपति-इस्तोमिन को हराया

दुबई ओपन : बोपन्ना-कुरैशी ने क्वार्टर फाइनल में भूपति-इस्तोमिन को हराया
दुबई:

भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एटीपी 500 दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल में महेश भूपति और डेनिस इस्तोमिन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

'इंडो-पाक एक्सप्रेस' बोपन्ना और कुरैशी ने अपने गैर-वरीय, लेकिन अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को सुपर टाईब्रेकर के जरिये 5-7, 7-6, 10-7 से हराया।

बोपन्ना और कुरैशी का अगला मुकाबला पोलैंड के टॉमस बेडनारेक और चेक गणराज्य के लुकास डलूही की जोड़ी से होगा। सोमदेव देववर्मन के दूसरे दौर में हारने से भारत की एकल में चुनौती पहले ही समाप्त हो गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहन बोपन्ना, ऐसाम उल हक कुरैशी, महेश भूपति, डेनिस इस्तोमिन, सोमदेव देववर्मन, Rohan Bopanna, Aisam-ul-haq Qureshi, Mahesh Bhupathi, Denis Istomin, Somdev Devvarman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com