विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2016

दीपा के पिता ने कहा, वह टोक्‍यो ओलिंपिक में और बेहतर प्रदर्शन करेगी

दीपा के पिता ने कहा, वह टोक्‍यो ओलिंपिक में और बेहतर प्रदर्शन करेगी
दीपा कर्मकार का फाइल फोटो
  • पिता दुलाल कर्मकार को अपनी बेटी पर गर्व
  • कहा- 2020 टोक्‍यो ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेगी
  • यह दीपा का पहला ओलिंपिक था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अगरतला: दुलाल कर्मकार को अपनी बेटी दीपा पर बहुत गर्व है, भले ही वह रियो ओलिंपिक में करीब से जिम्नास्टिक में पदक से चूक गई हो. उन्होंने कहा कि दीपा 2020 टोक्‍यो ओलिंपिक में बेहतर और इससे मजबूत प्रदर्शन करेगी.

दुलाल ने कहा, ''मैं उसकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं बिलकुल भी दुखी नहीं हूं. यह उसका पहला ओलिंपिक था. अगली बार जब जापान में ओलिंपिक होगा तो वह इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश के लिये पदक लायेगी।''

उन्होंने कहा, ''दीपा के प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.  अगले ओलिंपिक में अभी चार साल हैं. वह कड़ा अभ्‍यास करेगी करेगी और आसानी से पदक लायेगी. वह अब सिर्फ त्रिपुरा की लड़की नहीं है बल्कि पूरे देश की बेटी है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुलाल कर्मकार, दीपा कर्मकार, रियो ओलिंपिक 2016, Dulal Karmakar, Dipa Karmakar, Rio Olympic 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com