विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

धोनी की आलोचना : रिचर्डसन पर भड़का बीसीसीआई

रिचर्डसन द्वारा की गई धोनी की आलोचना पर BCCI को सख्त ऐतराज है। धोनी ने सिर्फ इतना कहा था कि यूडीआरएस प्रभावी नहीं है और सही कहा था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: बीसीसीआई ने मंगलवार को आईसीसी महाप्रबंधक डेव रिचर्डसन को आड़े हाथों लिया जिन्होंने यूडीआरएस मसले पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बयान की निंदा की थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट को तल्ख भाषा में लिखे पत्र में बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने कहा कि रिचर्डसन को धोनी की आलोचना नहीं करना चाहिए थी और उन्हें निर्देश दिए जाएं कि भविष्य में वे ऐसा नहीं करें। उन्होंने कहा, रिचर्डसन द्वारा की गई धोनी की आलोचना पर बीसीसीआई को सख्त ऐतराज है। भारतीय कप्तान ने सिर्फ इतना कहा था कि यूडीआरएस प्रभावी नहीं है और सही भी कहा था। पूरी दुनिया यह देख रही है। ऐसे में रिचर्डसन को इसकी निंदा नहीं करनी चाहिये थी। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान युवराज सिंह की गेंद पर इयान बेल को आउट नहीं दिए जाने पर धोनी ने तकनीक और मानवीय सोच के तालमेल पर सवाल उठाये थे। इस पर रिचर्डसन ने भारतीय कप्तान से कहा था कि वह यूडीआरएस की आलोचना करने की बजाय नियम पढ़ लें। श्रीनिवासन ने कहा, आईसीसी के किसी नुमाइंदे की किसी खिलाड़ी द्वारा मैच के बाद प्रेस काफ्रेंस में दिये गए बयान के लिए निंदा करना अनुचित है और वह भी तब जबकि विश्व कप चल रहा है। बीसीसीआई को रिचर्डसन के बयान पर ऐतराज है और उन्हें बताया जाये कि वह आइंदा ऐसा कुछ ना कहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, रिचर्डसन, बीसीसीआई, आईसीसी, Dhoni, Richardson, BCCI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com