विकलांगों के लिए पैसा जुटाने के मकसद से कप्तान धोनी और गौतम गंभीर के सामान की नीलामी हुई। इसका आयोजन चैरिटी संस्था मथरू फाउंडेशन ने किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
जाइंट किलर आयरलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले ग्रुप-बी मैच से पहले भारतीय टीम ने चैरिटी का काम किया, जब विकलांगों के लिए पैसा जुटाने के मकसद से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के सामान की नीलामी हुई। इस नीलामी का आयोजन चैरिटी संस्था मथरू फाउंडेशन ने किया और इसमें धोनी और गंभीर के अलावा मुनाफ पटेल, पीयूष चावला और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने शिरकत की। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और अश्विनी नाचप्पा भी इस फाउंडेशन के साथ जुड़े हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय क्रिकेट टीम, चैरिटी, नीलामी