विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2011

कप्तान धोनी के प्रस्ताव का बिहार सरकार ने किया स्वागत

धोनी के प्रस्तावित खेल प्रशिक्षण अकादमी के बारे में राज्य सरकार ने जवाबी पत्र भेजकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से उनकी विस्तृत योजना के बारे में जानकारी मांगी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रस्तावित खेल प्रशिक्षण अकादमी के बारे में राज्य सरकार ने जवाबी पत्र भेजकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से उनकी विस्तृत योजना के बारे में जानकारी मांगी है। बिहार की कला, संस्कृति और युवा मामलों की मंत्री सुखदा पांडेय ने आज संवाददाताओं को बताया, मेरे विभाग ने भारतीय कप्तान को पत्र लिखकर प्रस्तावित खेल अकादमी के बारे में धोनी से उनकी विस्तृत योजना के बारे में जानकारी मांगी है। धोनी ने खेल प्रशिक्षण अकादमी का जो प्रस्ताव दिया है। राज्य सरकार उसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को यह पत्र एक सप्ताह पूर्व भेजा जा चुका है। विस्तृत प्रस्ताव का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि माही ने अगस्त में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक पत्र लिखकर बिहार में स्पोर्ट्स अकादमी खोलने की इच्छा व्यक्त की थी। मोदी ने यह पत्र खेल मंत्रालय के पास भेज दिया था। सुखदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खेल प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की घोषणा की है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा इसलिए विशाल भूख्ांड की तलाश की जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की विस्तृत योजना मिलने के बाद समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, राजेंद्रनगर में एक हाकी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। यह जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरे चरण में इस स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ लगाया जाएगा। स्टेडियम को हाकी के साथ साथ एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अनुरुप भी बनाया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, प्रस्ताव, बिहार, Dhoni, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com