विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2011

'मेरे पास पांच टिकट हैं कोई खरीद लो...'

भारत और हॉलैंड के बीच फिरोजशाह कोटला में बुधवार को होने वाले मैच के अगर किसी को टिकट नहीं मिल पाए हैं तो वे धोनी से संपर्क कर सकते हैं...
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत और हॉलैंड के बीच फिरोजशाह कोटला में बुधवार को होने वाले मैच के अगर किसी को टिकट नहीं मिल पाए हैं तो वे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संपर्क कर सकते हैं जिनके पास पांच टिकट बिकाऊ हैं। धोनी से जब संवाददाता सम्मेलन में टिकटों के लिए मारामारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, मेरे पास पांच टिकट हैं। यदि किसी को खरीदने हैं तो खरीद सकता है। नागपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों के लिये जब बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पर धोनी ने कहा, मुझे पता नहीं कि वहां क्या हुआ लेकिन मुझे लगता है कि पुलिस को लाठीचार्ज करने में मजा नहीं आता होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टिकट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com