धोनी ने आयरलैंड को हराने के बाद विपक्षी टीम के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि मुकाबला करीबी रहा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आयरलैंड को पांच विकेट से हराने के बाद विपक्षी टीम के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि मुकाबला करीबी रहा और हर खिलाड़ी दबाव में था। धोनी ने मैच के बाद कहा, यह मैच करीबी रहा। लक्ष्य 208 रन का था लेकिन यह 240 रन के करीब लग रहा था। मुझे लगता है कि आयरिश क्षेत्ररक्षकों ने अपने गेंदबाजों का पूरा साथ निभाया। आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य दिया था, इसके बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 210 रन बनाकर जीत दर्ज की लेकिन भारत को यह लक्ष्य हासिल करने में काफी कठिनाई हुई, धोनी से जब पूछा गया कि इस मैच में क्या सकारात्मक चीज रही तो उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारा हर बल्लेबाज आज क्रीज पर उतरा। इसमें दबाव में खेलने की परीक्षा हुई। गेंदबाजी के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा, गेंदबाजी में थोड़ा सुधार हो रहा है, यह काफी लंबा टूर्नामेंट है। हम धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं, उम्मीद है कि हम सही समय पर बेहतर गेंदबाजी करेंगे । क्षेत्ररक्षण वैसा ही है,हमारे बेहतर क्षेत्ररक्षक बेहतर कर सकते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
धोनी, मुकाबला, आयरलैंड