साइना नेहवाल का फाइल फोटो
डेनमार्क:
मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल महिलाओं की एकल प्रतियोगिता में स्काटलैंड की किरस्टी गिलमूर को हराकर डेनमार्क सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं।
साइना ने गिलमूर को 21-12, 21-7 से हरा दिया। यह मैच सिर्फ 30 मिनट चला।
इसके पहले दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में आरएमवी गुरूसाइदत्त ने अजय जयराम को 21-15 21-16 से हरा दिया। यह मैच 35 मिनट चला।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं