क्राइस्टचर्च:
सोमदेव देववर्मन ने मार्कस डेनियल को सीधे सेटों में हराकर न्यूजीलैंड के खिलाफ एशिया ओसियाना डेविस कप टेनिस मुकाबले में भारत को वापसी दिलाते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
सोमदेव ने पहले उलट एकल में डेनियल को दो घंटे और 18 मिनट में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा।
डेनियल को जोस स्टैथम की जगह मौका दिया गया जो सर्दी और बुखार से परेशान हैं। मेजबान देश का यह खिलाड़ी हालांकि अपनी टीम को निर्णायक बढ़त नहीं दिला पाया।
युकी भांबरी को अब दूसरे उलट एकल में माइकल वीनस का सामना करना है और पांचवें मैच का नतीजा इन दोनों टीमों के भाग्य का फैसला तय करेगा। इस मैच के विजेता को विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में जगह मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम को ग्रुप एक में बने रहने के लिए चुनौती पेश करनी होगी।
युकी को अपने कैरियर में सिर्फ दूसरी बार निर्णायक पांचवां मुकाबला खेलना पड़ रहा है। पिछले साल सितंबर में बेंगलुरु में वह फिलिप क्राजिनोविच के खिलाफ निर्णायक मुकाबला हार गए थे।
सोमदेव ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट के पहले ही गेम में डेनियल की सर्विस तोड़ दी। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद इस बढ़त को बरकरार रखा और 10वें गेम में अपनी सर्विस पर पहला सेट जीत लिया। इस बीच सोमदेव ने छठे गेम में ब्रेक प्वाइंट भी बचाया।
डेनियल ने दूसरे सेट के तीसरे गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाए। आठवें गेम तक दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस बचाने में सफल रहे। सोमदेव ने नौवें गेम में डेनियल की सर्विस तोड़कर 5-4 की बढ़त बनाई और फिर अपनी सर्विस बचाते हुए सेट जीतकर 2-0 से आगे हो गए।
तीसरे सेट की शुरुआत में भी सोमदेव को दो ब्रेक प्वाइंट मिले, लेकिन डेनियल ने दोनों बचा लिए। पांचवें गेम में सोमदेव को एक बार फिर ब्रेक का मौका मिला और इस बार डेनियल ने डबल फाल्ट करके भारतीय खिलाड़ी को ब्रेक तोहफे में दे दिया।
सोमदेव ने हालांकि अगले गेम में अपनी सर्विस गंवा दी, जिससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इस भारतीय खिलाड़ी ने नौवें गेम में एक बार फिर डेनियल की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट और मैच अपने नाम करके भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
डेविस कप, सोमदेव देववर्मन, मार्कस डेनियल, न्यूजीलैंड, टेनिस, Davis Cup, Somdev Devvurman, Marcus Daniell, New Zealand