लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
युकी भांबरी और सोमदेव देववर्मन के चोटिल होने के कारण भारत स्पेन के खिलाफ आगामी डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में वही टीम उतारेगा जिसने जुलाई में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया था.
युकी और सोमदेव 16 से 18 सितंबर तक होने वाले इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लिहाजा एआईटीए के पास कोई और विकल्प नहीं है. साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन एकल मुकाबले खेलेंगे जबकि लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना युगल में उतरेंगे.
पेस और बोपन्ना रियो ओलिंपिक के पहले दौर में ही हार गए थे और स्पेन की मजबूत टीम के खिलाफ भी उनकी राह आसान नहीं होगी. स्पेन के 12 खिलाड़ी एटीपी एकल रैंकिंग में शीर्ष 100 में हैं, जबकि भारत का एक भी खिलाड़ी इसमें नहीं है. माइनेनी 143वें स्थान पर है.
यह देखना रोचक होगा कि रफेल नडाल स्पेन की टीम का हिस्सा होते हैं या नहीं. वह अमेरिकी ओपन में अपने प्रदर्शन के बाद इस पर फैसला लेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं