विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2016

रियो ओलिंपिक में भाई ब्रैंडन के प्रदर्शन से खुश हैं क्रिकेटर मिशेल स्टार्क

रियो ओलिंपिक में भाई ब्रैंडन के प्रदर्शन से खुश हैं क्रिकेटर मिशेल स्टार्क
रियो ओलिंपिक के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डि जिनेरियो: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के परिवार के लिए सोमवार का दिन खुशी का दिन बनकर आया जब क्रिकेटर के छोटे भाई ब्रैंडन ने रियो ओलिंपिक के पुरुष ऊंची कूद के फाइनल में जगह बनाई.

स्टार्क ने अपने 22 साल के भाई की इस उपलब्धि को लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘‘महान युवा खिलाड़ी.. ओलिंपिक फाइनल के लिए लड़के ने क्वालीफाई किया. बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं.’’ मिशेल इस समय श्रीलंका गईं ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं. उन्हें ब्रैंडन का मुकाबला देखने के लिए आज तड़के जागना पड़ा. प्रतिस्पर्धा का फाइनल कोलंबो के समयानुसार बुधवार सुबह को होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रिलिया, मिशेल स्टार्क, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, ब्रैंडन स्टार्क, Australia, Michelle Starke, Rio Olympic 2016, Rio Olympics, Brenden Starke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com