विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2011

हम बहाना नहीं बनाना चाहते : कोलिंगवुड

कोलिंगवुड ने कहा कि उनकी टीम आयरलैंड और बांग्लादेश के हाथों मिली हार के लिए किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहती।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वरिष्ठ सदस्य पॉल कोलिंगवुड ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम आयरलैंड और बांग्लादेश के हाथों मिली हार के लिए किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहती। यब पूछे जाने पर कि दो चौंकाने वाली पराजयों के पीछे कहीं थकान तो कारण नहीं? इसे लेकर कोलिंगवुड ने कहा, "हम किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहते लेकिन यह भी सच है कि एशेज खेलने बाद विश्व कप खेलना लगातार दो ओलम्पिक खेलने के बराबर है।" "हम तो चाहते हैं कि विश्व कप और एशेज चार साल के अंतराल के बाद हमारे सामने आएं लेकिन इस बार दोनों हमसे बहुत कम अंतराल पर टकरा गए। हमारे खिलाड़ियों के लिए यह उपयुक्त हालात नहीं है।" "इसके बावजूद हम हार के लिए किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहते और अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। एक टीम के तौर पर हमारी शक्ति और मनोबल अखंड है। हम ऐसे हालात में पहले भी कई बार खेल चुके हैं।" इस विश्व कप में इंग्लैंड की टीम 'रोलर-कोस्टर' से गुजर रही है। पहले ही मैच में उसे नीदरलैंड्स ने चौंकाया था और फिर उसे आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को टाई पर रोका और फिर दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया लेकिन अगले ही मैच में वह बांग्लादेश से हार गई। इससे इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को काफी झटका लगा है। उसे अब एकमात्र मैच वेस्टइंडीज के साथ खेलना है, जिसे जीतना उसके लिए अनिवार्य है। इसके बावजूद उसका अंतिम-8 में पहुंचना तय नहीं है क्योंकि उसकी स्थिति ग्रुप के अन्य मैचों के परिणाम पर आश्रित है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलिंगवुड, इंग्लैंड, हार, विश्वकप, Collingwood, England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com