विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2013

चीन ओपन : मिर्जा-ब्लैक की जोड़ी ने जीता महिला युगल खिताब

चीन ओपन : मिर्जा-ब्लैक की जोड़ी ने जीता महिला युगल खिताब
सानिया मिर्जा और उनकी जिम्बाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक की जोड़ी ने शनिवार को चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग: सानिया मिर्जा और उनकी जिम्बाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक की जोड़ी ने शनिवार को चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है।

मिर्जा-ब्लैक की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में वेरा ड्यूशेविना और आरांत्जा पारा सैंतोंजा की जोड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा किया।

आठवीं वरीयता प्राप्त मिर्जा-ब्लैक की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में अपनी रूसी-स्पेनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटा छह मिनट तक चला।

मिर्जा-ब्लैक की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय रॉबर्टा विंसी और सारा ईरानी को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

यह सानिया का मौजूदा सत्र का पांचवां और कुल 19वां खिताब है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन ओपन, सानिया मिर्जा, कारा ब्लैक, महिला युगल खिताब, China Open, Kara Black, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com