जीत के बाद चिली की टीम कप के साथ (फोटो सौजन्य : एएफपी)
नई दिल्ली:
मेज़बान चिली ने कोपा अमेरिका कप अपने नाम कर लिया है। फ़ाइनल मुकाबले में चिली ने अर्जेंटीना को 4-1 से पेनल्टी शूट-आउट की मदद से हराया।
फ़ुलटाइम में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। मुकाबला पेनल्टी शूट आउट तक गया और वहां पर मेस्सी की अर्जेंटीना की टीम चूक गई जबकि चिली ने अपने फैंस के सामने खिताब अपने नाम किया।
पेनल्टी शूटआउट के दौरान अर्जेंटीना की ओर से सिर्फ़ मेस्सी ही गोल कर पाए, जबकि हिगुएन और बानेगा निशाने से चूक गए। वहीं चिली की ओर से फर्नान्डेज़, विडाल, अरांगुएज़ और एलेक्सी सांचेज़ ने गोल कर ख़िताब अपने नाम करने में भूमिका निभाई।
जीत के साथ ही 99 साल बाद चिली ने कोपा अमेरिका कप जीता।
वहीं, अपने क्लब बार्सिलोना के लिए दुनिया का हर बड़ा खिताब जीत चुके मेस्सी जबकि अपने देश अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए अपनी टीम को कोई बड़ा खिताब जिताने से चूक गए।
अर्जेंटीना ने 1993 में आखिरी बार कोपा-अमेरिका कप अपने नाम किया था लेकिन तब से हर बार वो चूकता रहा है। इस साल टीम ने सेमीफाइनल में पैराग्वे को 6-1 से पछाड़ा था और लग रहा था कि इस बार मेस्सी की टीम कुछ कमाल करेगी लेकिन फ़िर आखिरी सीढ़ी पर टीम चूक गई।
पिछले साल ब्राज़ील में हुए विश्व कप में भी टीम फ़ाइनल तक पहुंची थी लेकिन ख़िताब से चूक गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं