उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करके अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चटगांव:
स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन को गंवाने के बाद भी इंग्लैंड की समस्याएं समाप्त नहीं हुई हैं और उसके तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड का मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में खेलना संदिग्ध है। पीटरसन हर्निया के कारण विश्व कप के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ब्राड बीमारी के कारण भारत के खिलाफ टाई छूटे मैच में नहीं खेल पाये थे लेकिन उन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करके अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह करीबी मैच छह रन से जीता था। ब्राड का मंगलवार की सुबह स्कैन कराया गया और इंग्लैंड का टीम प्रबंधन अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जेम्स एवेरी ने कहा, हमें इसका परिणाम दोपहर बाद पता चलेगा। निश्चित तौर पर उनका शुक्रवार के मैच में खेलना संदिग्ध है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं