विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2016

इस साल दोबारा मुकाबले की योजना बना रहे हैं पैकियाओ : प्रमोटर

इस साल दोबारा मुकाबले की योजना बना रहे हैं पैकियाओ : प्रमोटर
बॉक्सर मैनी पैकियाओ (फाइल फोटो)
लास एंजिलिस: फिलिपीन्स के स्टार मुक्केबाज मैनी पैकियाओ संन्यास से वापसी करते हुए इस साल अघोषित प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिंग में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस मुक्केबाज के प्रमोटर ने यह जानकारी दी।

बाब आरूम ने ‘ईएसपीएन’ से कहा कि पूर्व वेल्टरवेट चैम्पियन पैकियाओ 29 अक्तूबर या 5 नवंबर को लास वेगास में मुख्य मुकाबले के रूप में रिंग में उतरने की योजना बना रहे हैं बशर्ते ये तारीखे फिलिपीन्स में उनके सीनेट के काम से नहीं टकराएं।

आरूम ने कहा, ‘‘मैनी वापसी करना चाहता है। समस्या यह है कि वह तभी वापसी कर सकता है अगर इसकी तारीख उसकी सीनेट की जिम्मेदारी से नहीं टकराए।’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिलीपीन्स, मैनी पैकियाओ, बॉक्सिंग, Phillipines, Many Pacquiao, Boxing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com