बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने पेस और भूपति की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर एटीपी बीएनपी पैरीबास ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
रोहन बोपन्ना और ऐसाम उल हक कुरैशी की भारत पाक जोड़ी ने यहां तीसरी वरीयता प्राप्त इंडियन एक्सप्रेस लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर एटीपी बीएनपी पैरीबास ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और कुरैशी ने इस मुकाबले में मजबूत सर्विस गेम खेलते हुए 6 . 3, 6 . 4 से जीत दर्ज की। इस जोड़ी का अब अंतिम आठ चरण में मुकाबला नोवाक जोकोविच और विक्टोर ट्रोइकी की सर्बियाई जोड़ी से होगा। बोपन्ना और कुरैशी ने मौकों को भुनाते हुए पहले सेट में दो ब्रेक प्वाइंट को अपने पक्ष में मोड़ा। पहला सेट 3.6 से हारने के बाद पेस व भूपति दूसरे सेट में 10 में से एक भी ब्रेक प्वाइंट अपने पक्ष में बदलने में नाकाम रहे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पेस-भूपति, क्वार्टर फाइनल, जोड़ी