विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजीली फुटबॉल टीम ओलिंपिक से बाहर होने से बची

बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजीली फुटबॉल टीम ओलिंपिक से बाहर होने से बची
रियो ओलिंपिक का प्रतीकात्मक चित्र
रियो डि जनेरियो: एक बार फिर नेमार के फ्लॉप शो के बीच ‘वंडर किड’ गैब्रियल बारबोसा के दो गोल की मदद से ब्राजील ने डेनमार्क को 4-0 से हराकर रियो ओलिंपिक की फुटबॉल स्पर्धा में शुरुआती दौर से बाहर होने की शर्मिंदगी से खुद को बचा लिया।

इससे पहले ब्राजील ने इराक और दक्षिण अफ्रीका से गोलरहित ड्रा खेला था। गैब्रियल ने 200 मिनट से चला आ रहा गोलों का अकाल खत्म करके दो गोल दागे जबकि गैब्रियल जीसस और लुआन ने एक एक गोल किया।

डेनमार्क भी अंतिम आठ में पहुंच गया जहां उसका सामना नाइजीरिया से होगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, Brazil, Rio Olympic, Rio Olympics 2016, Rio Olympic 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com