विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2011

बांग्लादेश की टीम मात्र 58 रन पर ढेर

वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी मैच में बांग्लादेश को सिर्फ 58 रन पर ढेर कर दिया जो क्रिकेट विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर: वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी मैच में बांग्लादेश को सिर्फ 58 रन पर ढेर कर दिया जो क्रिकेट विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर है। विश्व कप मैच का न्यूनतम स्कोर कनाडा के नाम है जो 2003 में पर्ल में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 36 रन पर सिमट गया था। यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा न्यूनतम स्कोर भी है। विश्व कप का दूसरा न्यूनतम स्कोर 45 रन है जो संयुक्त रूप से कनाडा और नामीबिया के नाम है। कनाडा 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर जबकि नामीबिया 2003 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में इसी स्कोर पर आउट हो गया था। बांग्लादेश की टीम आज 18 . 5 ओवर में 58 रन पर सिमट गई जो एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का 11वां सबसे कम स्कोर है। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकार्ड जिम्बाब्वे के नाम है जो हरारे में अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर सिमट गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बांग्लादेश, टीम, स्कोर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com