बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड की शुरुआत काफी धीमी रही।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चटगांव:
सह मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे ग्रुप 'बी' मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि जोनाथन ट्रॉट 49 गेंदों पर 25 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और उसके सलामी बल्लेबाज मैट प्रायर 32 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। अब्दुर रज्जाक की गेंद पर विकेट कीपर मुशफिकुर रहीम ने प्रायर को स्टम्प आउट किया। प्रायर ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 31 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। स्ट्रॉस को नईम इस्लाम ने जुनैद सिद्दकी के हाथों कैच करवाया। इसके बाद इयान बेल पांच रन बनाकर महमुदुल्लाह की गेंद पर इस्लाम के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेशी टीम ने अपने पहले मुकाबले में भारत के 370 रनों के लक्ष्य के जवाब में 283 रन बनाकर जोरदार संघर्षशक्ति का परिचय दिया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 58 रनों पर ढेर हो गई थी। अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 27 रनों से हराया था। इंग्लैंड ने हाल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के चार मैचों में पांच अंक है और उसे आयरलैंड के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इससे पहले उसने भारत के साथ टाई खेला था और नीदरलैंड्स को हराया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बांग्लादेश, टॉस, गेंदबाजी