पीवी सिंधु, सायना नेहवाल और किदाम्बि श्रीकांत
नई दिल्ली:
देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की जारी ताजा रैंकिंग में चार स्थान फिसलकर नौवें पायदान पर पहुंच गईं, जबकि रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु 10वें पायदान पर कायम हैं. रियो ओलिंपिक में नॉकआउट चरण से पहले ही हारकर बाहर होने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला जोड़ी भी चार स्थान नीचे 26वें स्थान पर फिसल गई.
हालांकि रियो में पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले किदांबी श्रीकांत को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 10वें पायदान पर पहुंच गए. अजय जयराम भी एक स्थान ऊपर 22वें पायदान पर पहुंच गए.
लंदन ओलिंपिक-2012 में कांस्य पदक विजेता सायना रियो ओलिंपिक में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकीं. खराब प्रदर्शन का उन्हें विश्व रैंकिंग में खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें चार स्थानों का नुकसान हुआ.
रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली जापान की नोजोमी ओकूहारा और चीन की शिजियान वांग तीन-तीन स्थान के लाभ के साथ क्रमश: तीसरे और छठे पायदान पर पहुंच गईं.
रियो में सेमीफाइनल में हारकर बिना पदक लिए बाहर हुईं ली जुईरेई एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे, जबकि चीन की ही यिहान वांग दो स्थान फिसलकर चौथे पायदान पर पहुंच गईं.
फाइनल में सिंधु को हराकर ओलिंपिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्पेन की कैरोलीन मारिन शीर्ष स्थान पर और मजबूत हुई हैं.
पुरुष एकल वर्ग में मलेशिया के ली चोंग वेई ओलिंपिक फाइनल हारने के बावजूद शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि बिना पदक लिए लौटे गत विजेता चीन के लिन डैन भी तीसरे पायदान पर जमे हुए हैं. पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष-10 में श्रीकांत के अलावा कोई अंतर नहीं हुआ है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं