बोपन्ना-कुरैशी ने नोवाक जोकोविक और विक्टर ट्रायोस्की की सर्बियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी एटीपी बीएनपी परिबास मास्टर्स टूर्नामेंट के युगल मुकाबले के सेमीफाइनल में हार गई है। 'इंडो-पाक एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव और बेलारूस के जेवियर मालिसे की जोड़ी के हाथों 3-6, 6-3, 10-8 से पराजित हो गई। इससे पहले, बोपन्ना और कुरैशी ने नोवाक जोकोविक और विक्टर ट्रायोस्की की सर्बियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। गत वर्ष अमेरिकी ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने भारत के अनुभवी जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी टेनिस, बोपन्ना, कुरैशी