विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2014

एटीपी एगॉन चैम्पियनशिप : फिर पहले ही दौर में हार गए सोमदेव देववर्मन

एटीपी एगॉन चैम्पियनशिप : फिर पहले ही दौर में हार गए सोमदेव देववर्मन
लंदन:

भारत के टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है और वह लगातार चौथे टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं।

सोमदेव देववर्मन को एटीपी एगॉन चैम्पियनशिप के पहले दौर में फ्रांस के केनी डे शेपर ने 6-4, 7-5 से हराया। लगातार खराब प्रदर्शन का असर सोमदेव देववर्मन की रैंकिंग पर भी पड़ रहा है, और अब वह शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं।

उन्हें इस पूरे मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं मिला और दो बार उनकी सर्विस भी टूटी। एटीपी सर्किट पर पिछले 10 टूर्नामेंटों में सोमदेव सिर्फ दो मैच जीत सके हैं। फरवरी में दिल्ली ओपन खिताब जीतने के बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमदेव देववर्मन, पहले दौर की हार, एटीपी एगॉन चैम्पियनशिप, Somdev Devvarman, ATP Aegon Championship, First Round Exit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com