- मंगोलियाई कोचों ने रिजल्ट आने के बाद कपड़े उतारकर फेंके
- दोनों कोचों ने रैफरी के फैसले पर उंगली उठाई
- दोनों कोचों को सुरक्षाकर्मी लगभग खींचकर मैट के बाहर ले गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जेनेरियो:
रियो ओलंपिक कई बातों के लिए याद किया जाएगा. उनमें से कई बातें शर्मसार करने वाली भी हैं. यहां एक कुश्ती मैच के दौरान अजीबोगरीब नजारा दिखाई दिया. ब्रॉन्ज मेडल मैच में जजों के फैसले से नाराज मंगोलियाई कोचों ने मैट पर ही रेफरी और जजों के सामने कपड़े उतार फेंके.
दरअसल, रविवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए 65 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया के पहलवान मंदाखनारन गेंजोरिग का मुकाबला उज्बेकिस्तान के पहलवान इख्तियार नवरुजोव से था. मुकाबला खत्म होने में अब बस 18 सेकेंड ही शेष रह गए थे और यह मंगोलियाई पहलवान 7-6 से आगे चल रहा था. जाहिर है मुकाबला बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुका था. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त मंगोलियाई पहलवान मंदाखनारन ने उज्बेक पहलवान नवरुजोव की पकड़ से छूटने के बाद समय काटने के लिए मैट पर इधर-उधर दौड़ना शुरू कर दिया.
मंगोलियाई पहलवान को लगा कि वह मुकाबला जीत चुका है और वह 18 सेकेंड काटकर अपनी जीत को सुनिश्चित कर सकता है. उज्बेकिस्तान ने इस मामले में आवाज उठाई और कहा कि मंगोलियाई पहलवान लड़ने की बजाय इधर-उधर भाग रहा था और लगभग 10 सेकेंड पहले ही जीत का जश्न मनाने लगा. आखिरकर मंदाखनारन के मैट पर भागने का अंजाम यह हुआ कि जजों ने पेनल्टी अंक उज्बेक पहलवान को दे दिए. इसके चलते अंतिम अंक की वजह से बराबरी पर पहुंचकर उज्बेकिस्तान के पहलवान ने यह मुकाबला जीत लिया.
अब तक जीत का जश्न मना रहे मंगोलियाई पहलवान जजों का फैसला सुनने के बाद निराशा के भाव के साथ घुटनों पर बैठ गया. फैसले से नाराज मंगोलिया के मुख्य कोच सेरेनबतार सोगतबयार और सहायक कोच ब्यांबरेनचिन बयारा ने अपने कपड़े उतार फेंके. यही नहीं इसके बाद वहां बैठे ब्राजीलियाई लोगों ने मंगोलिया-मंगोलिया के नारे लगाने शुरू कर दिए.
ब्यांबरेनचिन बयारा ने कहा वहां रैफरी की गलती थी और हमने जो किया वह इसी के विरोध में था. उन्होंने कहा, मंगोलिया के 30 लाख लोग इस ब्रॉन्ज मेडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब हमारे पास कोई मेडल नहीं है. बयारा ने कहा रेफरी ठीख नहीं थे. वे सिर्फ उज्बेकिस्तान का समर्थन कर रहे थे.
बता दें कि मंदाखनारन गेंजोरिग ने ही भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. मंदाखनारन को रशियन पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जब रशियन खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गया तो उन्हें रैपरेज खेलने के मौका मिला. रैपरेज के दूसरे दौर में उसके सामने उज्बेकिस्तान के पहलवान था. इससे पहले वह कनाडा के ग्रसिया को 3-0 से हरा चुका था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलंपिक 2016, कुश्ती, ब्रॉन्ज मेडल, मंगोलिया, कपड़े उतार फेंके, Rio 2016, Rio Olympic 2016, Wrestling, Strip Off, मंदाखनारन गेंजोरिग, Mandakhnaran Ganzorig