विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2016

बेल्जियम को हराकर अर्जेंटीना ने पहली बार जीता पुरुष हॉकी का गोल्‍ड मेडल

बेल्जियम को हराकर अर्जेंटीना ने पहली बार जीता पुरुष हॉकी का गोल्‍ड मेडल
गोल्‍ड जीतने वाली अर्जेंटीना टीम ग्रुप मैच में भारतीय टीम से हार गई थी (फाइल फोटो)
  • फाइनल मुकाबले में 4-2 से जीत हासिल की
  • इस जीत के साथ रियो में अब तीन गोल्‍ड जीत चुका है अर्जेंटीना
  • ग्रुप मैच में भारतीय टीम से 1-2 से हार गया था अर्जेंटीना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो.: पहले हाफ में दस मिनट के भीतर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक मेंस हॉकी का गोल्‍ड मेडल जीत लिया. मजे की बात यह है कि सेमीफाइनल में भी स्‍थान नहीं बना सकी भारतीय टीम ने अपने ग्रुप मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से पराजित किया था.

हॉकी के फाइनल में मिली इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने ओलिंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए तीन गोल्‍ड मेडल जीत लिये जो आखिरी बार उसने 1948 में जीते थे. रियो ओलिंपिक में 11 गोल करने वाले गोंजालो पेलाट ने कहा,‘यहआसमान को मुट्ठी में करने जैसा है. हमने पहली बार अर्जेंटीना के लिये हॉकी का स्वर्ण जीता.’

पहली बार फाइनल खेल रही बेल्जियम टीम के लिये तीसरे ही मिनट में टेंगाय कोसिंस ने गोल किया. पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना के लिये प्रेडो इबारा, इग्नासियो ओर्तिज और पेलाट ने गोल दागे. बेल्जियम के लिये दूसरा गोल गौतियेर बोकार्ड ने किया लेकिन आगस्टिन माजिली ने चौथा गोल करके अर्जेंटीना की जीत तय कर दी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, अर्जेंटीना, बेल्जियम, पुरुष हॉकी, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Argentina, Belgium, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com