प्रतीकात्मक फोटो
- दक्षिण कोरिया ने मैक्सिको को 1-0 से हराया
- होंडुरास के हाथों अर्जेंटीना को झेलनी पड़ी हार
- जर्मनी ने फिजी को 10-0 से पराजित किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना के फुटबॉल को एक और झटका लगा जब टीम ग्रुप चरणों में होंडुरास से हारकर ओलिंपिक से बाहर हो गई जबकि 2012 के लंदन ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली मैक्सिको का भी रियो ओलंपिक में सफर थम गया.
नील्स पीटरसन के पांच गोल के सहारे जर्मनी ने फिजी को 10-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली और अपने ग्रुप में दक्षिण कोरिया के पीछे रही.दक्षिण कोरिया ने ब्रासीलिया में क्वोन चांग-हून के शानदार गोल की बदौलत मैक्सिको को 1-0 से हराया.
अर्जेंटीना और होंडुरास दोनों ग्रुप मैचों में पुर्तगाल से हार गए थे और अल्जीरिया को हराया था.अर्जेंटीना के गोल का अंतर होंडुरास से कम था जिस वजह से उसके लिए मैच जीतना जरूरी था.अल्जीरिया से 1-1 से मुकाबला ड्रॉ करने के बाद पुर्तगाल ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर रहा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, फुटबॉल, अर्जेंटीना, मैक्सिको, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Argentina, Mexico, Football