विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

रियो ओलिंपिक : महिला तीरंदाज बोम्‍बायला देवी और दीपिका कुमारी प्री.क्‍वार्टर फाइनल में हारीं

रियो ओलिंपिक : महिला तीरंदाज बोम्‍बायला देवी और दीपिका कुमारी प्री.क्‍वार्टर फाइनल में हारीं
बोम्‍बायला देवी की हार से भारत की पदक की उम्‍मीदों को झटका लगा है
  • मैक्सिको की वेलेंसिया ने बोम्‍बायला को 6-2 से हराया
  • दीपिका से ताइपेई की तीरंदाज ने सीधे सेटों में मुकाबला जीता था
  • पुरुष तीरंदाजी में अब अतानु दास पर टिकी हैं उम्‍मीदें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: महिला तीरंदाजी के प्री.क्‍वार्टर फाइनल में भारत की बोम्‍बायला देवी भी अपना मुकाबला हार गई हैं. स्‍टार तीरंदाज दीपिका कुमार की चीनी ताइपेई की तीरंदाज के हाथों की हुई हार के बाद देश बोम्‍बायला से जीत की उम्‍मीद कर रहा था लेकिन वे इन उम्‍मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. मैक्सिको की वेलेंसिया अलेजांद्रा ने भारत को बोम्‍बायला को 6-2  से पराजित किया. मैक्सिको की तीरंदाज ने यह मुकाबला 28-26, 23-26,28-27, 25-23 से जीता.

इससे पहले, भारत की स्‍टार तीरंदाज दीपिका कुमारी भी ताइपई की तान तिंग या से अपना मुकाबला हार गई थीं. ताइपेई की तीरंदाज ने यह मुकाबला  28-27, 29-26, 30-27 से जीता.मुकाबले में दीपिका ताइपेई की तीरंदाज के आगे जरा भी नहीं टिक सकीं और सीधे सेटों में मुकाबला हार गईं

दीपिका ने इटली की गुएंदालिना सारतोरी को से हराकर प्री क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी. दीपिका ने बारिश और हवाओं के बीच अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए इटली की तीरंदाज के खिलाफ यह मुकाबला जीता था. अब भारत की उम्‍मीदें पुरुष तीरंदाज अतानु दास पर टिकी हैं उन्‍हें अभी अपना प्री. क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, दीपिका कुमारी, हार, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Deepika Kumari, Defeat, बोम्‍बायला देवी, Bombayla Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com