विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2016

रियो ओलिंपिक का हिस्सा रहे मुक्केबाजी के सभी 36 रैफरी और जज प्रतिबंधित : एआईबीए

रियो ओलिंपिक का हिस्सा रहे मुक्केबाजी के सभी 36 रैफरी और जज प्रतिबंधित : एआईबीए
प्रतीकात्मक तस्वीर
लुसाने: ओलिंपिक में हुई आलोचना से स्तब्ध अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने रियो ओलिंपिक का हिस्सा रहे सभी 36 अधिकारियों पर जांच का नतीजा आने तक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जबकि 10 अंकों की विवादित स्कोरिंग प्रणाली में भी सुधार पर रजामंदी जताई है.

रैफरियों और जजों और तकनीकी तथा नियम आयोग की बैठक में एआईबीए ने नए ओलिंपिक सत्र में सकारात्मक फैसले लेने की योजना बनाई है.

एआईबीए अध्यक्ष डॉक्टर चिंग कू वू ने कहा, ‘‘रियो 2016 में मुक्केबाजी सकारात्मक के साथ गलत कारणों से भी सुखिर्यों में रही. एक संगठन के तौर पर हमने अच्छा काम किया. मुक्केबाजी की अधिकांश स्पर्धाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली लेकिन कुछ फैसले विवादित रहे जिससे साबित होता है कि एआईबीए की आर एंड जे प्रक्रिया में सुधार जरूरी है.’’

रियो में रैफरिंग की काफी आलोचना हुई और कई मुक्केबाजों ने पक्षपात का शिकार होने की आलोचना की. विश्व इकाई ने पेशेवर शैली की 10 अंकों की रैफरिंग व्यवस्था पर भरोसा जताया लेकिन इसमें बदलाव पर रजामंदी जाहिर की.

एआईबीए ने कहा, ‘‘एआईबीए का मानना है कि मौजूदा 10 अंकों की प्रणाली खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ है लेकिन आयोग ने भविष्य में होने वाली स्पर्धाओं में विजेता के चयन के लिये सभी पांच जजों के स्कोरकार्ड एक साथ खोलने का सुझाव दिया है.’’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, बॉक्सिंग, एआईबीए, बॉक्सिंग के जज, Rio Olympics, Boxing, AIBA, Boxing Judge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com