पंकज आडवाणी ने भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी के तौर पर खुद से लगी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इंडियन ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में अंतिम सोलह चरण में स्टुअर्ट बिंघम की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए जीत दर्ज की।
भारत के इस शीर्ष रैंकिंग के स्नूकर पेशेवर खिलाड़ी ने बेस्ट ऑफ सेवन में दुनिया के आठवें नंबर के एसेक्स के बिघंम को 4:3 से शिकस्त दी। आठ बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी ने कल रात ही दुनिया के ग्यारहवें नंबर के मार्क एलेन के खिलाफ अपना मुकाबला खेला था और उन्हें बारह घंटे से भी कम समय में प्री-क्वार्टरफाइनल खेलना पड़ा।
विश्व रैंकिंग में सत्तरवें नंबर पर काबिज आडवाणी ने बिघंम को 99:53:-26,1-117:117:, 80:67:-15,69:53:-16,11-72:72:,8-119:119:,86:86:-30 से मात दी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं