विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2012

बीआईसी पर आदित्य का एक और पोडियम फिनिश

भारत के आदित्य पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर आयोजित जेके रेसिंग एशिया सीरीज के 11वें दौर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा: भारत के आदित्य पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर आयोजित जेके रेसिंग एशिया सीरीज के 11वें दौर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।

आदित्य ने 10वें दौर में शनिवार को भी तीसरा स्थान हासिल किया था। वह रेस के अंतिम क्षण में दक्षिण अफ्रीका के आस्टन हारे से पिछड़ गए।

पटेल ने ग्रिड पर चौथे स्थान से रेस की शुरुआत की थी लेकिन पहले ही कार्नर पर वह हारे से आगे निकलने में सफल रहे। इसके बाद वह रेस एक के विजेता आफिक इखवान से प्रतिस्पर्धा में उलझ गए, जो बाद में दूसरे स्थान से खिसककर अंतत: चौथे स्थान पर रहे।

पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले नाबिल जेफ्री ने काफी बड़ी बढ़त बना ली थी और ऐसे में आदित्य का दूसरे स्थान पर आना तय दिख रहा था लेकिन मलेशिया के जफ्री ने पेनाल्टी के कारण अपना स्थान गंवा दिया।

अब मुकाबला आदित्य और हारे के बीच था, जो काफी तेजी से कार चला रहे थे। हारे को पछाड़ने के लिए आदित्य भी अपना दमखम झोंक रहे थे लेकिन रेस खत्म होने से चार लैप पहले हारे ने बढ़त कायम कर ली और उसे अंत तक बनाए रखा।

रेस में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीयों में अखिल खुशलानी सातवें स्थान पर रहे जबकि राज भरत ने आठवां और विष्णु प्रसाद ने नौवां स्थान हासिल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BIC, बीआईसी, Aditya Patel, आदित्य पटेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com