भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल (फाइल फोेटो)
लंदन:
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने विम्बलडन में भारतीय खिलाड़ियों के बेजोड़ प्रदर्शन में खुद का नाम शामिल करते हुए वियतनाम के अपने जोड़ीदार नाम हुआंग ली के साथ मिलकर लड़कों का युगल खिताब जीत लिया।
17 साल के नागल और हुआंग ली की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के रीली ओपेल्का और जापान के अकीरा संतिलान की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में 7-6, 6-4 से पराजित किया।
भारत और वियतनामी जोड़ी को पहले सेट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने इस सेट में एक-एक ब्रेक प्वाइंट हासिल किया, लेकिन टाईब्रेकर में नागल और हुआंग ली ने 7-4 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में उन्हें ब्रेक प्वाइंट का एक मौका मिला और उन्होंने उसे भुनाने में कोई गलती नहीं की। ओपेल्का और सांतिलान इस सेट में एक बार भी सर्विस तोड़ने की स्थिति में नहीं पहुंचे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विम्बलडन, टेनिस, सुमित नागल, ब्यॉज़ डबल्स खिताब, Wimbeldon, Tennis, Sumit Nagal, Boys' Doubles Wimbledon Title