विज्ञापन

दिमाग की बत्ती गुल कर देंगी Netflix की ये 7 डरावनी वेब सीरीज, वीकेंड पर मिलेगा सस्पेंस और खौफ का अल्टीमेट डोज

वीकेंड आने में बस एक दिन बचा है.ऐसे में कुछ लोगों ने शायद इस वीकेंड इन फिल्मों या अधूरी या नई वेब सीरीज को देखने की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर दी होगी.ऐसे में अगर आप डर के साये में भी अपने एंटरटेनमेंट का डोज़ लेना चाहते हैं,तो नेटफ्लिक्स की इन 7 डरावनी वेब सीरीज को अपनी वीकेंड बकेट लिस्ट में रखना न भूलें,नहीं तो हफ्ते की छुट्टियों का मज किरकिरा हो जाएगा.

  • 'स्ट्रेंजर थिंग्स' नेटफ्लिक्स पर साइंस-फिक्शन हॉरर ड्रामा सीरीज है.यह सीरीज़ 1980 के दशक के इंडियाना (अमेरिका) के होकिंस शहर पर आधारित है, जहां एक बच्चे के गायब होने के बाद रहस्य, अलौकिक शक्तियों और डरावनी दुनिया का पर्दाफ़ाश होता है.नेटफ्लिक्स पर इसके सीजन 1 से 5 तक उपलब्ध हैं, जिन्हें आप हिंदी भाषा के विकल्प (ऑडियो) में आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं.
  • द हंटिंग ऑफ हिल हाउस, एक शानदार, इमोशनल गॉथिक हॉरर सीरीज़, जो एक टूटे हुए परिवार के बारे में है, जिसे अपने पुराने घर की डरावनी यादों का सामना करने के लिए मजबूर किया जाता है. इसे 10 एपिसोड आपको सस्पेंस और खौफ का बना रहेगा.
  • मिडनाइट मास - हिल हाउस के क्रिएटर की यह स्लो-बर्न, एटमोस्फेरिक लिमिटेड सीरीज एक धार्मिक लेकिन अलग-थलग आइलैंड कम्युनिटी पर फोकस करती है, जो एक रहस्यमयी प्रीस्ट के आने के बाद डरावने "चमत्कार" का अनुभव करती है. यह सीरीज़ 7 एपिसोड्स की एक सीमित थ्रिलर है. कहानी एक छोटे, अलग-थलग 'क्रॉकेट आइलैंड' के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ केवल 127 लोग रहते हैं.
  • किंगडम - यह एक पॉलिटिकल-थ्रिलर और जॉम्बी हॉरर वेब सीरीज है. एक दिलचस्प, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित दक्षिण कोरियाई हॉरर सीरीज है जिसमें एक रहस्यमयी प्लेग जोसियन राजवंश को तबाह कर देता है. इसके पहले और दूसरे सीज़न में कुल 12 एपिसोड्स हैं, साथ ही 'Kingdom: Ashin of the North' नाम का एक स्पेशल एपिसोड भी उपलब्ध है.
  • मैरिएन - यह सच में एक डरावनी और बहुत ज़्यादा नज़रअंदाज़ की गई फ्रेंच हॉरर सीरीज़ है. यह एक सफल लेखिका के बारे में है जिसे पता चलता है कि उसके नॉवेल की बुरी चुड़ैल असली दुनिया को परेशान कर रही है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com