OTT पर आ चुकी हैं ये 'रामायण', जानिए किस शो ने जीता दर्शकों का दिल और कौन रहा था फ्लॉप
एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में 'रामायण' एक ऐसा विषय रहा है जिसे दर्शकों ने हमेशा सिर-आंखों पर बिठाया है. डिजिटल युग यानी OTT के आने के बाद, मेकर्स ने इस महाकाव्य को नए-नए अंदाज, आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और अलग-अलग दृष्टिकोण से दर्शकों के सामने परोसा है. आइए जानते हैं कि अब तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन सी 'रामायण' आ चुकी हैं और किस वर्जन ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है.
-
साल 2021 में एमएक्स प्लेयर पर कुणाल कोहली के निर्देशन में 'रामयुग' वेब सीरीज रिलीज हुई थी. इसे बेहद आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और नए कलाकारों के साथ हैवी ग्राफिक्स का इस्तेमाल करके बनाया गया था. इसमें दिगंथ मनचले ने राम और ऐश्वर्या ओझा ने सीता का किरदार निभाया था. हालांकि, भारी-भरकम VFX के बावजूद यह सीरीज दर्शकों से वह जुड़ाव नहीं बना पाई जिसकी उम्मीद थी.
-
द लीजेंड ऑफ हनुमान यह एक एनिमेटेड सीरीज है, लेकिन इसे रामायण का अब तक का सबसे बेहतरीन डिजिटल वर्जन माना जाता है. शरद केलकर की दमदार आवाज (हनुमान के रूप में) और बेहतरीन एनिमेशन ने इसे युवाओं और बच्चों के बीच फेमस कर दिया. हॉटस्टार की इस सीरीज ने दर्शकों का सबसे ज्यादा दिल जीता है. इसके कई सीजन्स आ चुके हैं. यह भगवान हनुमान की कहानी को आधार बनाकर रामायण की कहानी को बेहद खूबसूरती और भव्यता से दिखाती है.
-
ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों के बादनेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. रामायण पर आधारित इस मॉडर्न फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था. इसके खराब डायलॉग्स और कमजोर VFX और सीता के रोल में कृति सेनन को बेहद ग्लेमरस रोल में रखने के कारण इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से भारी आलोचना का सामना करना पड़ा.