विज्ञापन

राखी पर दिखना है सबसे स्टाइलिश? खुशी कपूर से मृणाल ठाकुर तक, इन 5 एक्ट्रेसेस से लें फेस्टिव लुक इंस्पिरेशन

रक्षाबंधन आने वाला है और यह खूबसूरत एथनिक कपड़े पहनने का अच्छा मौका है. इस दिन आप साड़ी, लहंगा या कुर्ता सेट पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं. बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स इस राखी के लिए शानदार इंस्पिरेशन दे सकते हैं. खुशी कपूर से लेकर मृणाल ठाकुर और रूहानिका धवन तक, सभी का स्टाइल अलग और खास है. अगर आप भी इस राखी कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं.

Gallery View
  • खुशी कपूर
    खुशी का ग्रीन और रेड इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक सिंपल और स्टाइलिश है. आप राखी पर ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं.
  • वामिका गब्बी
    वामिका का पर्पल प्रिंटेड लहंगा सूट बहुत सुंदर और आरामदायक लगता है. यह राखी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
  • तृप्ति डिमरी
    तृप्ति का एथनिक स्टाइल काफी सिंपल और एलिगेंट रहता है. उनका मिनिमल सूट लुक राखी के लिए आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है.
  • मृणाल ठाकुर
    मृणाल को साड़ी और ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना काफी पसंद है. उनका क्रीम कलर का एलिगेंट लुक राखी के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है.
  • रूहानिका धवन
    रूहानिका के एथनिक लुक्स में यंग और फ्रेश अंदाज नजर आता है. उनके कुर्ता सेट या हाफ साड़ी से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com