18 साल के हुए ऋतिक रोशन के बेटे, पोते हृदान के लिए राकेश रोशन ने शेयर की अनदेखी फोटो
पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक राकेश रोशन ने अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने'फेवरेट यंग मैन' बताया है.
-
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर हृदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने सरल लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "और देखते ही देखते वो 18 साल का हो गया! मेरे पसंदीदा युवा हृदान रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं."
-
हृदान, अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के छोटे बेटे हैं. बता दें कि ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी. उनके बड़े बेटे ह्रिहान का जन्म 2006 में और छोटे बेटे हृदान का जन्म 2008 में हुआ. हालांकि, यह कपल दिसंबर 2013 में अलग हो गया और नवंबर 2014 में उनका तलाक पूरा भी हो गया.