विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर ने मनाई पहली राखी, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती को कहा- थैंक्यू दीदी

परिणीति के बेटे नीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने अपनी पहली राखी मनाई.

Gallery View
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे नीर के साथ अपनी पहली राखी मनाई. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि प्रियंका और परिणीति कजिन हैं.
  • 4 साल की मालती ने अपने छोटे कजिन ब्रदर नीर को एक प्यारी राखी भेजी. इस खास पल को परिणीति ने फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें जिसमें नीर मालती की भेजी हुई राखी पहने हुए दिख रहा है.
  • परिणीति चोपड़ा ने बेटे की तरफ से अपनी बड़ी बहन का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "मेरी पहली राखी के लिए मालती दीदी, आपका शुक्रिया! ढेर सारा प्यार, नीर."
  • प्रियंका ने भी इस प्यार का जवाब देते हुए परिणीति चोपड़ा की स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, "दीदी तुम्हें प्यार करती हैं, बेबी नीर."
  • 19 अक्टूबर, 2025 को नीर के जन्म के बाद यह उसकी पहली राखी थी, जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तोहफों के साथ मालती की तरफ से नीर के लिए राखी भेजी थी. हालांकि इससे पहले भी नीर के जन्म पर प्रियंका ने बहन परिणीति के बेटे के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स दिए थे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com