विज्ञापन

मोस्ट वॉच्ड OTT कंटेंट की लिस्ट में इस हफ्तें रही इन शो की धूम, टॉप 10 लिस्ट आई सामने

ऑरमैक्स मीडिया ने ओटीटी पर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई फिल्में , वेब सीरीज या रियलीटी शो की टॉप 10 लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कौन बनेगा करोड़पति से लेकर हाल ही में रीलीज हुई सीरीज और फिल्मों का खाका है. तो चलिए जानते है इस हफ्ते किस फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री ने टॉप 10 में कब्जा जमाया है.

Gallery View
  • लिस्ट में पहले नंबर पर फिर एक बार क्रिकेट ही रहा है. टॉप 10 लिस्ट में भारत और श्रीलंका के बीच हुई टेस्ट सीरीज नंबर वन पर रही है. इसे सोनी लिव पर प्रसारित किया गया है.
  • लिस्ट में नंबर 2 पर खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 15 'डर का नया दौर' है, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. यह जियो हॉटस्टर पर स्ट्रीम हो रहा है.
  • नंबर 3 पर रही है जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'वेलकम टु द जंगल'
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन लिस्ट में नंबर 4 पर रहा है.
  • टॉप 10 लिस्ट में नंबर 5 पर आता है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। इस शो को सोनी लिव और यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है.
  • लिस्ट में नंबर 6 पर है अपना कब्जा जमाया है तामिलनाडु सीएम की आखिरी रिलीज मूवी जन नायगन ने, जो जी-5 पर रिलीज हुई . फिल्म ने जितना धमाल थिएटर्स में मचाया था उतना ही OTT पर मचा रही है.
  • 7वीं पोजिशन पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'ऑपरेशन सफेद सागर' है . वायु सेना के शौर्य और साहस को दर्शकों का बेहद प्या मिला है , जिसके कारण इसे स्ट्रीम के बाद खूब व्यूअरशिप मिली है.
  • लिस्ट में नंबर 9 पर अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है. यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है.
  • लिस्ट में 10वीं पोजिशन पर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का तेलुगू वर्जन है. यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है. यह शो का दूसरा सीजन है, लेकिन इसे दर्शकों ने जियो हॉटस्टार पर काफी पसंद किया है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com