सितंबर 2026 में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हॉरर से लेकर थ्रिलर से भरपूर 5 फिल्में होगी रिलीज
टॉक्सिक और आवारापन के शोर में सितंबर 2026 में 5 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान आना तय है.
- Created by:
-
अगस्त 30, 2026 09:55 IST
-
Published On अगस्त 30, 2026 09:55 IST
-
Last Updated On अगस्त 30, 2026 09:55 IST
-
-
बॉक्स ऑफिस पर अगस्त 2026 में टॉक्सिक और आवारापन 2 का शोर सुनने को मिल रहा है. जहां टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड 254.75 करोड़ तो वहीं भारत में 190.45 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि आवारापन 2 ने 207.35 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. जबकि इंडिया नेट 146.70 करोड़ रहा है. लेकिन अब 2026 में भी कई बड़ी फिल्मों का शोर सुनने को मिलेगा.
-
मिर्ज़ापुर: द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह देश के सबसे बड़े OTT हिट्स में से एक सीरीज है, जो अब बड़े पर्दे पर आ रही है. 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन क्राइम ड्रामा के नए चैप्टर के लिए वापस आ रहे हैं.
-
हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं. इस बार वे प्रियदर्शन के निर्देशन में एक डार्क और रोमांचक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. जहां अक्षय एक खतरनाक अवतार में हैं. वहीं सैफ एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी फिल्म में हैं.
-
हार्ट ऑफ द बीस्ट 25 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डेविड आयर के निर्देशन में बनी इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं. वे एक पूर्व नेवी सील का किरदार निभा रहे हैं, जो अलास्का के जंगली इलाके में अपने मिलिट्री डॉग के साथ फंस जाता है.
-
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. यह सिनेमाघरों में दोबारा लौट रही है, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर सबसे बड़े सिनेमैटिक अनुभव में से एक को फिर से देखने का मौका मिलेगा. मार्वल फैन्स के लिए, यह ओरिजिनल एवेंजर्स कहानी के समापन को एक बार फिर थिएटर में देखने का मौका है.