कैटरीना कैफ ने फैंस को ट्रीट दी है. 16 जुलाई को उन्होंने अपना 43वां बर्थडे जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस बार कैटरीना कैफ का बर्थडे बहुत खास था क्योंकि उन्होंने पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ यह जन्मदिन मनाया.
इसी खास दिन की झलक कैटरीना कैफ ने फैंस के साथ शेयर किया. वहीं पहली बार बेटे विहान के साथ कैटरीना कैफ ने तस्वीरें शेयर की, जिसमें विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को फैंस ही नहीं सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं.
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरों के साथ लिखा, 'आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं. बेस्ट बर्थडे. आप भी इतने बुरे नहीं हैं....
इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के जरिए फैंस और सेलेब्स ने रिएक्शन दिया. वाणी कपूर, नील नितिन मुकेश, कबीर खान और पलक सिद्धवानी जैसे सितारों ने रिएक्शन दिया है.