करिश्मा कपूर ने खोले 90 के दशक के 5 बड़े राज, झंझरिया गाने के लिए बदलने पड़े थे 20 कॉस्ट्यूम
करिश्मा कपूर ने इंडियाज़ बेस्ट डांसर 5 के स्टेज पर अपने 90 के दशक के अभिनय के दौरान सेट के ऐसे पांच बड़े राज बताए जिनमें से एक गाने के लिए उन्हें 20 बार कपड़े बदलने पड़े थे.
-
गोविंदा और डेविड धवन के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर तिगड़ी को याद करते हुए लोलो ने बताया कि फिल्म 'हसीना मान जाएगी' का सुपरहीट गाना 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' मड आइलैंड के एक रिसॉर्ट में महज एक दिन में शूट हो गया था. मजेदार बात ये कि सेट पर डेविड धवन को एक चीज से बहुत डर लग रहा था, जिसे देखकर करिश्मा ने उनकी खूब टांग खींची, लेकिन दर्शकों ने आज तक उस बात पर ध्यान नहीं दिया.
-
अपने अनकहे किस्सों को आगे बताती हई लोलो ने बताया कि वैभवी मर्चेंट इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफर है लेकिन कुछ साल पहले वह जब चिन्नी प्रकाश और रेखा प्रकाश के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. उस समय 'पुलिस ऑफिसर' और 'कृष्णा' जैसी फिल्मों के सेट पर वह इतनी सख्ती दिखाती थी किसी भी एक्टर को दो मिनट भी आराम नहीं करने देती थीं जबतक उनके डांस स्टेप्स को एकदम सही न हो.
-
करिश्मा ने बताया कि 90s में एक्टर्स को रिहर्सल का टाइम नहीं मिलता था, लेकिन फिल्म 'दिल तो पागल है' ने सब बदल दिया. श्यामक डावर की इस पहली फिल्म में करिश्मा का मुकाबला डांस क्वीन माधुरी दीक्षित से था. आइकॉनिक 'डांस ऑफ एनवी' में माधुरी को टक्कर देने के लिए करिश्मा ने अपने करियर की सबसे लंबी और कड़ी रिहर्सल की थी.
-
करिश्मा ने पुराने दिनों को याद किया जब सेट पर आज की तरह कैमरा मॉनिटर नहीं होते थे, फिर भी चिन्नी प्रकाश और रेखा प्रकाश सैकड़ों बैकग्राउंड डांसर्स के साथ परफेक्ट शॉट ले लेते थे. फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' के दौरान करिश्मा ने एक बेहद भारी-भरकम 'आम्रपाली' आउटफिट पहना था. ड्रेस इतनी अनकंफर्टेबल थी कि उठना-बैठना मुश्किल था, लेकिन शॉट शुरू होते ही करिश्मा ने ऐसा परफेक्ट डांस किया कि सब देखते रह गए.