विज्ञापन

कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पूरन सिंह तक, जानें द ग्रेट इंडियन कपिल शो की कास्ट की सैलरी

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवे सीजन का नेटफ्लिक्स पर आगाज हो गया है, जिसके पहले एपिसोड में अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म दृष्यम 3 की टीम के साथ पहुंचते हुए नजर आए हैं. लेकिन हम आपको एपिसोड नहीं बल्कि इस शो में हंसाने वाले सितारों की सैलरी के बारे में बताने वाले हैं.

Gallery View
  • कपिल शर्मा, जो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभालते हुए सालों से ऑडियंस को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वह टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक एपिसोड के 5 करोड़ रुपए ले रहे हैं.
  • पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पिछले सीजन में बतौर जज कमबैक किया था. वहीं सियासत डॉटकॉम के अनुसार, वह एक एपिसोड के 30 से 40 लाख रुपए वसूल रहे हैं.
  • अर्चना पूरन सिंह द ग्रेट इंडियन कपिल शो की स्ट्रीमिंग के पहले सीजन हैं. वह जज की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस रोल के लिए उन्हें एक एपिसोड का 10 लाख रुपया मिलता है.
  • द ग्रेट इंडियन कपिल शो की जान कहलाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर दूसरे सीजन में शो में कपिल शर्मा से लड़ाई के 7 साल बाद लौटे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक एपिसोड का 25 लाख रूपए वसूल रहे हैं.
  • कृष्णा अभिषेक द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले सीजन से नजर आ रहे हैं. वहीं दर्शकों को हंसा रहे हैं. लेकिन इस शो के लिए वह केवल 10 लाख रुपए एक एपिसोड का ले रहे हैं.
  • कीकू शारदा भी कपिल शर्मा के शो का अहम हिस्सा है और वह शो की शुरूआत से लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसा रहे हैं. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक एपिसोड का 7 लाख रूपए ले रहे हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com